फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kingpin of banned cattle smuggling gang arrested

Balrampur News: प्रतिबंधित पशु तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Kingpin of banned cattle smuggling gang arrested
महराजगंज तराई। पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अब्दुल रहीम उर्फ कोहिनूर निवासी ग्राम बभनी खुर्द (महरिया) थाना सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। उसे बृहस्पतिवार को मजगंवा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह पशु तस्करी गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

मामला 17 जून 2025 का है। महराजगंज तराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में क्रूरता पूर्वक रस्सी से बांधकर चार प्रतिबंधित पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जंगलीडीह मोड़ के पास से वाहन को पकड़ लिया था और पशुओं को सुरक्षित गोशाला भेज दिया गया, जबकि चालक और उसके साथी भाग निकले थे।
विज्ञापन

इसके बाद थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय की तहरीर पर गिरफ्तार सरगना की पत्नी सितारा खातून निवासी ग्राम परसा सुकुरुल्लाह थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के साथ ही मंशाराम और श्रवण कुमार निवासी बेला थाना कोतवाली देहात तथा अलाउद्दीन पुत्र सरदारी निवासी परसा सुकुरुल्लाह थाना उसका बाजार सिद्धार्थनगर समेत तीन अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने इन सभी को अलग-अलग तिथियों पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मुकदमे में वांछित आरोपी अब्दुल रहीम उर्फ कोहिनूर की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed