फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Keep all arrangements in the containment zone

कंटेनमेंट जोन में सभी व्यवस्थाएं रखें चाक-चौबंद

Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Keep all arrangements in the containment zone
बलरामपुर। कंटेनमेंट जोन में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें जिससे कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाया जा सके। डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने उतरौला कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण कर ईद त्यौहार के दिन कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने उतरौला कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण किया। बड़ी मस्जिद उतरौला के मौलाना से भेंट कर कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए ईद का त्यौहार बनाए जाने की अपील की।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम व एसपी ने उतरौला नगर क्षेत्र व ग्राम पुरैना बुलंद के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें। उतरौला एसडीएम व सीओ आरआर सिंह ने रेहरा बाजार के भगवानपुर कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। भगवानपुर में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना किट का वितरण किया गया।
फल व सब्जी आपूर्ति के लिए व्यवस्था कर दी गई। ग्राम प्रधान को सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया गया। बैरिकेडिंग कराकर एरिया में आवागमन बंद कर दिया गया है। पुलिस टीम से मुनादी कराई गई।
कोई भी व्यक्ति घर से बेवजह बाहर न निकले। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति गांव के बाहर घूमता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी समिति को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान आदि मौजूद रहे।

सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण मिश्र और तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह व सीओ उदयराज सिंह ने भी कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed