{"_id":"6ac682c35088683e5d028f8d","slug":"kdc-bahraich-and-nandini-nagar-pg-college-triumph-in-chess-balrampur-news-c-99-1-slko1018-156015-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: केडीसी बहराइच और नंदिनी नगर पीजी कॉलेज ने शतरंज में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: केडीसी बहराइच और नंदिनी नगर पीजी कॉलेज ने शतरंज में मारी बाजी
Wed, 07 Oct 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो-46-बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शतरंज खेलते खिलाड़ी ।-स्रोत: विश्वविद्यालय
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में बुधवार को अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। महिला और पुरुष वर्ग में हुई प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए केडीसी बहराइच और नंदिनी नगर पीजी कॉलेज की टीमों ने अपने-अपने वर्ग में विजेता का खिताब हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भारत मेधा और प्रज्ञा का देश है। विद्यार्थियों को खेल भावना को राष्ट्रीयता से जोड़ते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। खेल को प्रतिद्वंद्विता नहीं, बल्कि प्रतियोगिता की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय से संबद्ध 142 महाविद्यालयों से आग्रह किया कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक कॉलेज किसी एक खेल की जिम्मेदारी लेकर अपनी टीम को भारतीय विश्वविद्यालय संघ की प्रतियोगिताओं में भेजे।
महिला वर्ग में केडीसी बहराइच की टीम विजेता और रघुकुल महिला विद्यापीठ गोंडा की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में नंदिनी नगर पीजी कॉलेज गोंडा की टीम विजेता और विश्वविद्यालय आवासीय परिसर की टीम उपविजेता रही। एलबीएस डिग्री कॉलेज गोंडा के अस्मित कुमार को चारों मैच जीतने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानंद सिंह, क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. शांतनु सिंह, उपसचिव हरिनाथ सिंह, हॉकी खिलाड़ी रश्मि सिंह, परीक्षा नियंत्रक दिनेश मौर्य, कोच डॉ. अय्यूब सिद्दीकी, पुष्पेंद्र वर्मा, आशुतोष पांडेय, रमेश सिंह, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, डॉ. सुधीर यादव व डॉ. आकृति सहित अन्य मौजूद रहे।