फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Kaushambi police searching for Rizwan Zaheer's son-in-law

Balrampur News: रिजवान जहीर के दामाद को खोज रही कौशांबी पुलिस

Wed, 11 Oct 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi police searching for Rizwan Zaheer's son-in-law
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड के मुख्य आरोपी शकील की हत्या में पूर्व सांसद रिजवान जहीर का दामाद रमीज फंस गया है। शकील का शव कौशांबी में रेलवे लाइन पर मिला था। शकील हत्याकांड में रिजवान जहीर के दामाद रमीज का नाम सामने आने पर कौशांबी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फिरोज पप्पू की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर ललितपुर जेल में बंद है। इसी मामले में आरोपी रिजवान जहीर का दामाद रमीज व बेटी जेबा रिजवान जमानत पर छूट चुके हैं। फिरोज पप्पू हत्याकांड में प्रतापगढ़ के जेठवारा निवासी मोहम्मद शकील भी आरोपी था। दस महीने जेल काटने के बाद वह जमानत पर रिहा होकर ठेकेदारी कर रहा था। बीते दिनों कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर उसका शव मिला था। शकील के भाई मोहम्मद शाहिद ने रमीज के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कौशांबी पुलिस, सर्विलांस सेल व एसओजी जांच कर रही है। कौशांबी पुलिस बलरामपुर की पुलिस के लगातार संपर्क में है। स्थानीय पुलिस का दावा है रमीज तुलसीपुर में नहीं है। वह किन लोगों के संपर्क में था, इसका पता लगाया जा रहा है। सीओ तुलसीपुर राघवेंद्र सिंह का कहना है कि कौशांबी पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर जांच की जा रही है। रमीज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed