फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Katan victims protest against the administration

कटान पीड़ितों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 19 Sep 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Katan victims protest against the administration
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहिबानगर गांव के कटान पीड़ितों ने गुरुवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रशासनिक मदद न मिलने से कटान पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है। सहिबानगर के लोगों का घर राप्ती नदी की कटान से धारा में विलिन हो रहा है। ग्रामीण खुद ही बंबू कैरेट बनाकर राप्ती की कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहिबानगर निवासी अयोध्या प्रसाद, तीरथराम, रामनाथ, मुक्ता, दयाराम, सियाराम, अमरेश चौधरी, पप्पू यादव, सुनील, फेरन, सहजराम, रामसागर, हरीराम, बाबूराम, जिलेदार आदि ने बताया कि करीब 50 लोग अपने घरों को राप्ती की कटान के डर से उजाड़ रहे हैं। कच्चा-पक्का मकान उजाड़कर पीड़ित स्वयं बेघर हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कटान पीड़ितों के लिए अभी तक कोई मदद नहीं मुहैया कराई गई है। बाढ़ खंड के इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर कटान रोकने का प्रयास तो किया लेकिन सफल नहीं हो सके। बीते तीन दिन से बालू की बोरियां भर-भरकर राप्ती में डाली जा रही हैं, फिर भी कटान रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक गांव के 40 से अधिक घर राप्ती नदी की धारा में विलिन हो चुके हैं। गांव की सैकड़ों बीघे जमीन भी खड़ी फसल के साथ राप्ती नदी में समा चुकी है। इसी थाना क्षेत्र के लालपुर, कल्यानपुर, गोसाईपुरवा व फगुईयां में भी राप्ती नदी की धारा तेजी से कटान कर रही है। कई घर कटकर राप्ती की धारा में बह चुके हैं। लोगों की फसल भी राप्ती नदी की भेंट चढ़ गई है।
कटान पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से मदद मुहैया कराने की मांग की है। ग्रामीण बांस काटकर बंबू कैरेट बना रहे हैं। बंबू कैरेट में बालू भरी बोरियां डाली जाएंगी जिससे तेज बहाव की ठोकर कटान न कर सके।
बाढ़ खंड के जेई राज कुंवर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के साथ मिलकर कटान रोकने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। बरसात होने के चलते नदी का बहाव तेज हो गया है। इससे कटान रोकने में दिक्कतें आ रही हैं।

जिला आपदा प्रभारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि राप्ती की कटान से प्रभावित गांवों में राजस्व निरीक्षकों व हल्का लेखपालों की टीम को लगाया गया है। पल-पल की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। मौके पर बाढ़ खंड के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed