{"_id":"69d14912f7c25424b503cb2f","slug":"kamleshwar-became-president-and-anurag-and-jitendra-became-vice-presidents-balrampur-news-c-99-1-slko1029-145755-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बार संघ चुनाव में कमलेश्वर अध्यक्ष व अनुराग व जितेंद्र बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बार संघ चुनाव में कमलेश्वर अध्यक्ष व अनुराग व जितेंद्र बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह। स्वयं
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट बार संघ के वार्षिक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। देर शाम मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर कमलेश्वर सिंह और उपाध्यक्ष पद पर अनुराग आचार्य और जितेंद्र मिश्र निर्वाचित हुए। वहीं, महामंत्री पद पर दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर एल्डर कमेटी अब सोमवार को निर्णय लेगी। अधिवक्ता चंद्रधर श्रीवास्तव की सड़क हादसे में मौत पर परिणाम के बाद कोई खुशी नहीं जताई गई।
चुनाव अधिकारी हरिराम पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कमलेश्वर सिंह को 452 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मयंक श्रीवास्तव को 64 मत मिले, जबकि केके तिवारी को 62 और जनार्दन दुबे को 24 मत प्राप्त हुए। इससे कमलेश्वर सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
महामंत्री पद पर इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिली। अशोक कुमार मिश्र और राजेश कुमार मिश्र को 251-251 मत प्राप्त हुए, जबकि तीसरे प्रत्याशी सतीश श्रीवास्तव को 97 मत मिले। बराबर मत मिलने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मामला एल्डर कमेटी को सौंप दिया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भी मुकाबला दिलचस्प रहा। अनुराग आचार्य को 320 मत मिले, जबकि जितेंद्र मिश्र को 270 मत प्राप्त हुए। वहीं इंद्रजीत तिवारी उर्फ लड्डू को 261 और आशीष प्रताप सिंह को 152 मत मिले। अनुराग आचार्य और जितेंद्र मिश्र को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। 661 मतदाताओं में कुल 600 मतों का प्रयोग किया गया, जिससे अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।