{"_id":"64233377d18abf288e0a1589","slug":"kalavati-was-victorious-in-the-chefs-cooking-competition-balrampur-news-c-13-1-153699-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में कलावती रहीं विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में कलावती रहीं विजयी
Wed, 29 Mar 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर में मंगलवार को रसोइयों को सम्मानित करते बीएसए बीपी सिंह।
अंबेडकरनगर। बीएसए कार्यालय परिसर में मंगलवार को जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 16 रसोइयाें ने भागीदारी की। बेहतर भोजन बनाने के आधार पर कलावती वर्मा को प्रथम जबकि संगीता व मीरा को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। प्रथम स्थान पाने वाली रसोइया को 3500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
परिषदीय विद्यालयों में चल रही एमडीएम योजना के तहत दोपहर का भोजन तैयार करने वाले रसाेइयाें का उत्साहवर्धन करने के लिए बीएसए कार्यालय परिसर में जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्वादिष्ट भोजन बनाने के आधार पर कलावती वर्मा को विजयी घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर रहने वालीं संगीता व मीरा को ढाई-ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। जबकि त्रिलोकी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इन्हें 1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
इनके अलावा 12 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 250-250 रुपये दिए गए। जबकि 250-250 रुपये यात्रा भत्ता भी दिया गया। प्रतियोगिता में सभी रसोइया विधिवत एप्रन, ग्लब्ज आदि के साथ शामिल हुईं। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। प्रतियोगिता का उद्देश्य एमडीएम की गुणवत्ता में और भी बेहतरी करना है। निर्णायक मंडल में शामिल बीएसए के अलावा डॉयट प्राचार्य मनोज गिरि, डॉ. तारा वर्मा व डॉ. संध्या सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।