फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Juglipur Hanumangarhi ready to attract tourists in a new look

Balrampur News: नए रंग-रूप में जुगलीपुर हनुमानगढ़ी पर्यटकों को लुभाने को तैयार

Sun, 01 Feb 2026 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Juglipur Hanumangarhi ready to attract tourists in a new look
जुगलीपुर हनुमानगढ़ी मंदिर का कराया गया सौंदर्यीकरण ।-संवाद
तुलसीपुर। नगर के नवसृजित जुगलीपुर वार्ड स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर का सुंदरीकरण पूरा हो गया है। सुंदरीकरण के बाद मंदिर का रंग-रूप निखर आया है। अब यह श्रद्धालुओं व पर्यटकों को लुभाने के लिए तैयार है। डेढ़ करोड़ रुपये से मंदिर परिसर में बाउंड्रीवॉल, कमरे, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बड़े हॉल का निर्माण कराया गया है। मंदिर प्रांगण में टाइल्स तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन

अनूप श्रीवास्तव, राज किशोर तिवारी, अरुण गुप्ता आदि स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण करीब 30-35 साल पहले हुआ था। प्रारंभ में हनुमान जी की मूर्ति छोटी थी। बाद में यहां 12 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित कर मंदिर को भव्य स्वरूप दिया गया। तभी से मंदिर आसपास के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

सोने-चांदी से भरा कलश मिला था
वर्ष 1990 के आसपास यह क्षेत्र देवीपाटन ग्रामसभा के तहत जुगलीपुर के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में यह नगर पंचायत का हिस्सा है। 30 वर्ष पूर्व यहां आसपास के पहलवान अपने लिए अखाड़ा बना रहे थे। अखाड़ा खोदने के दौरान जमीन के नीचे से सोने-चांदी से भरा एक मटका मिला। इसके बाद अखाड़े के स्थान पर बजरंगबली की मूर्ति स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अफरोज अहमद ने बताया कि हनुमानगढ़ी मंदिर का सुंदरीकरण कराया गया है। अब आगे शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी के सहयोग से इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। इसी क्रम में मंदिर के पास स्थित तालाब का सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है, जो शीघ्र पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed