फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jewelery worth lakhs stolen from bullion shop by cutting shutters

Balrampur News: शटर काटकर सराफा की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी

Mon, 11 Nov 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 11 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from bullion shop by cutting shutters
बलरामपुर। कस्बे की बाजार में रविवार की रात शटर काटकर सराफा की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दुकान से 100 मीटर की दूरी पर कुछ जेवरात पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक अजय कुमार निवासी गूमा फात्माजोत सोमवार की सुबह जायसवाल मार्केट में अपनी दुकान खोलने आए। शटर टूटा देख उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर स्थानीय लोग भी जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो दुकान के पीछे कुछ चांदी के जेवरात मिले हैं। इसे पुलिस कोतवाली ले गई है। इसके साथ ही पुलिस ने दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू कर दी है। सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं।
विज्ञापन

किसी परिचित का हाथ होने का शक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब लाखों के आभूषण चोरी किए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि घटना में किसी परिचित व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसने दुकान की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी चोरों को दी गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
- चोरी की घटना के बाद से क्षेत्र के सराफा व्यवसायों में दहशत का माहौल है l व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की हैl प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed