फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Jayant, Sadesh and Gaurav Nath won the race

Balrampur News: दौड़ में जयंत, सादेश व गौरव नाथ ने मारी बाजी

Fri, 27 Dec 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jayant, Sadesh and Gaurav Nath won the race
उतरौला (बलरामपुर)। युवा कल्याण विभाग ने शुक्रवार को मोहम्मद युसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ में जयंत, सादेश व गौरव नाथ ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।
विज्ञापन

नगर पालिका उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्त, नेहरू युवा केंद्र के प्रशिक्षक जिलेदार पांडेय व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल प्रशिक्षक श्याम जी कश्यप ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जयंत नाथ, सब जूनियर में सादेश नाथ व सीनियर वर्ग में गौरव नाथ ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़, सीनियर बालक वर्ग में सगोहन नाथ, सब जूनियर वर्ग में रितिक नाथ व जूनियर वर्ग में सुबोध नाथ ने परचम लहराया। 400 मीटर दौड़, सीनियर बालक वर्ग में राजवीर नाथ, सब जूनियर वर्ग में कामेश नाथ व जूनियर वर्ग में अजय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, 800 मीटर सीनियर वर्ग में सुभाष नाथ बंगाली व जूनियर वर्ग से अजय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। गोला फेंक बालक सब जूनियर वर्ग में जीतनाथ, जूनियर वर्ग में विमल नाथ व सीनियर वर्ग में सुधांशु अव्वल रहे। चक्का फेंक बालक जूनियर वर्ग में विमलनाथ, सीनियर में सुधांशु व सब जूनियर में हर्षनाथ ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में शत्रोहननाथ, जूनियर में नितीश व सब जूनियर में अवधेश की टीम विजयी रही। कबड्डी बालिका वर्ग में रिंकी की टीम ने सीनियर, प्राची की टीम ने जूनियर व रिंकी चौहान की टीम ने सब जूनियर वर्ग में बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed