{"_id":"6585d4ac14ff7756a60360ea","slug":"itbp-jalandhar-and-hockey-amravati-clash-in-the-final-today-balrampur-news-c-99-1-slko1019-5515-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फाइनल में आईटीबीपी जालंंधर व हॉकी अमरावती की भिड़ंत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फाइनल में आईटीबीपी जालंंधर व हॉकी अमरावती की भिड़ंत आज
Fri, 22 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को आईटीबीपी जालंंधर व हॉकी अमरावती महाराष्ट्र की टीमों के बीच होगा। शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आईटीबीपी ने स्टार इलेवन बलरामपुर को 3-1 से जबकि दूसरे मैच में हॉकी अमरावती ने चेन्नई की टीम को दी 4-1 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले के लिए जगह बनाई।
पहला सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पूर्व शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने स्टार इलेवन बलरामपुर एवं आईटीबीपी जालंधर के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के पहले हॉफ तक दोनों टीमें अपना खाता नहीं खोल सकी। दूसरे हॉफ में दबदबा बनाते हुए जालंधर के खिलाड़ी शुभम सिंह ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके दो मिनट बाद ही स्टार इलेवन बलरामपुर के अजय यादव ने भी पेनाल्टी कार्नर से गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया।
मैच के 37वें व 49वें मिनट में आईटीबीपी जालंधर के खिलाड़ी अंकित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक दो मैदानी गोल कर अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी। मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर स्टार इलेवन बलरामपुर के कप्तान अभय सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हॉकी अमरावती महाराष्ट्र एवं जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज चेन्नई के बीच खेला गया। मैच के 11वें मिनट पर जीएसटी चेन्नई टीम के प्रत्यूश तिवारी ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
दूसरे हॉफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी अमरावती के कप्तान शहबाज शेख ने मैदानी गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद टीम की तरफ से सिद्धांत सिंह व कैफ मोहम्मद ने पेनाल्टी स्ट्रोक व सुजीत कुमार ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को 4-1 से शानदार जीत दिला कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी अमरावती के खिलाड़ी सिद्धांत सिंह को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के लिए चुना गया।
- प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि शनिवार को होने वाले प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि होंगे। आईटीबीपी जालंधर एवं हॉकी अमरावती महाराष्ट्र के बीच फाइनल होने वाले फाइनल मुकाबले के विजेता को पुरस्कार व जीत की ट्राफी जल शक्ति प्रदान करेंगे। इसके साथ ही पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो जाएगा।