{"_id":"6536b61df3771755a60a9269","slug":"it-was-not-an-accident-he-was-killed-by-being-crushed-by-a-scorpio-balrampur-news-c-99-1-slko1018-3954-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हादसा नहीं, स्कार्पियो से कुचल कर हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हादसा नहीं, स्कार्पियो से कुचल कर हुई थी हत्या
Mon, 23 Oct 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात थाना के कोड़री घाट के पास स्कार्पियो से कुचलकर हुई कलीम और मोहर्रम अली की मौत कोई सड़क हादसा नहीं था। पुरानी रंजिश के चलते बीती 17 अक्तूबर को एक सोची समझी साजिश के तहत दोनों की हत्या स्कार्पियों से कुचल कर की गई थी। हत्या को सड़क दुर्घटना साबित करने का खुलासा पुलिस ने करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी घटना को अंजाम देने में दो चार पहिया व एक दोपहिया वाहन का प्रयोग हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि ललिया के घुमनहवा सरकहवा गांव निवासी कलीम व मोहर्रम अली की हत्या योजनाबद्ध तरीके से हुई थी। 17 अक्टूबर को दोनों को पुरानी रंजिश के चलते स्कार्पियो से कुचल कर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप दिया गया था। देहात कोतवाली पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त तहकीकात में सामने आया कि इस हत्याकांड में उसी के गांव के वकील, कैफ, इबरार, जैनुल आब्दीन समेत खुर्शीद निवासी लौकी तुलसीपुर, रमेश निवासी धौरी कला हरैया सतघरवा (हालपता बलदेवनगर ललिया) व महराजगंज तराई के लैबुड्डी गांव निवासी विनय शामिल थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दोनों स्कार्पियो व एक पल्सर बाइक को भी बरामद कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 17 अक्टूबर को कलीम व मोहर्रम अली बाइक पर सवार होकर बलरामपुर से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कोड़री घाट के पास चार पहिया वाहन ने दोनों को रौंद दिया था। इससे दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बताया कि मृतक कलीम के पिता खुदायार खां ने 22 अक्टूबर को थाने पर तहरीर देकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में धौरी कला हरैया निवासी राम कुमार, रमेश व तुलसीपुर निवासी सुशील का नाम प्रकाश में आया। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई, तो पुरानी रंजिश का मामला सामने आया। आरोपियों ने एक साल पहले हुई घटना में हुई एक व्यक्ति की मृत्यु का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी।