{"_id":"69402c2cda4ff4088609352c","slug":"investigation-of-the-mahant-case-intensifies-young-woman-to-appear-before-the-magistrate-today-balrampur-news-c-99-1-slko1029-138976-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महंत प्रकरण की जांच तेज, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश होगी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महंत प्रकरण की जांच तेज, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेश होगी युवती
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। सोमनाथ मंदिर के महंत जितेंद्र वन की कथित दूसरी शादी को लेकर उठा विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। मामले में रविवार शाम से नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस ने संबंधित युवती को हिरासत में ले लिया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
युवती के पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस महंत जितेंद्र वन के साथ-साथ उसके सहयोगी धर्म प्रकाश की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान यह देखा जा रहा है कि युवती को किस परिस्थिति में ले जाया गया, विवाह किन हालात में हुआ और इससे जुड़े सभी तथ्य क्या हैं।
साथ ही महंत की पहली शादी से संबंधित मामला गोंडा जनपद के न्यायालय में पहले से विचाराधीन होने के कारण यह प्रकरण और भी संवेदनशील हो गया है। बताया जा रहा है कि न्यायालय के अंतिम फैसले से पहले दूसरी शादी किए जाने के आरोपों को लेकर मामला तूल पकड़ रहा है। वहीं, महंत जितेंद्र वन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। फिलहाल पुलिस महंत के दावों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में युवती के बयान अहम होंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
आज डीएम से मिलेंगे बाजारवासी
महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बाजारवासी 16 दिसंबर को जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। राहुल जायसवाल, दीनदयाल, पंकज सिंह आदि ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है और सभी की नजरें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।