फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Intensive inspection drive conducted for the eradication of child labour.

Balrampur News: बाल श्रम उन्मूलन को लेकर चला सघन निरीक्षण अभियान

Fri, 10 Jul 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Intensive inspection drive conducted for the eradication of child labour.
रेहराबाजार। विकासखंड रेहरा बाजार क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन के लिए शुक्रवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों, होटल-ढाबों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बाल श्रम निषेध कानून के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त टीम में खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट शुभम पांडेय, रोसा संस्थान के सहयोगी संदीप कुमार तथा अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम ने रेहराबाजार, नया नगर, सरायखास, छितलूपुर, घासी पोखरा और सादुल्लाहनगर में अभियान चलाया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) की जानकारी दी गई। इस दौरान संदिग्ध बाल श्रमिकों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बाल श्रम की सूचना तत्काल श्रम विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील की। इस दौरान उपनिरीक्षक हरिनाथ यादव, कांस्टेबल अर्जुन मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed