{"_id":"5fe21c158ebc3e3b5b1e7487","slug":"instructors-raised-demand-for-transfer-balrampur-news-lko556217940","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने स्थानांतरण की उठाई मांग, सौंपा बीएसए को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने स्थानांतरण की उठाई मांग, सौंपा बीएसए को ज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अनुदेशकों ने स्थानांतरण करने की मांग उठाई है। इस संबंध में सभी अनुदेशकों ने मंगलवार को दफ्तर पहुंचकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। बीएसए ने सभी अनुदेशकों को समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक व ने अनुदेशकों की समस्याओं का निराकरण कराने की बीएसए से अपील की है।
पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष अमित कश्यप के नेतृत्व में बीएसए को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि छह दिसंबर 2019 को स्थानांतरण होना था तब से स्थानांतरण की प्रक्रिया लंबित है। स्थानांतरण न होने से अनुदेशकों को विद्यालय आवागमन में रोजाना 90-100 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ रही है।
अल्प मानदेय होने के कारण यात्रा पर होने वाला व्यय वहन कर पाना अनुदेशकों के लिए कठिन हो गया है। अनुदेशकों को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनुदेशकों ने बीएसए से परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने समस्या का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री फरीद अशरफ, प्रज्ज्वल मणि, गिरजेश मौर्या, विशाल कुमार, तौफीक अली, संध्या गुप्ता, सुनील शर्मा व अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।