फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   inspection

प्रधानमंत्री 11 को सरयू नहर परियोजना का करेंगे लोकार्पण

Thu, 02 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
inspection
बलरामपुर। आजाद भारत की सबसे बड़ी सरयू नहर परियोजना का कार्य पूरा हो गया है। इस परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की कर्म स्थली बलरामपुर जनपद के हंसुवाडोल गांव में करेंगे। 9802 करोड़ रुपये से तैयार सरयू नहर परियोजना से 14.5 लाख हेक्टेअर खेत की सिंचाई होगी। इस परियोजना से नौ जिलों के 25 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह बातें जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुुए कही। उन्होंने बताया कि वर्ष 1971-72 में सरयू नहर परियोजना शुरू हुई थी। इस परियोजना की शुरुआती लागत 78 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया था। पूर्ववर्ती सरकारों की उदासीनता के चलते परियोजना का कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा था। देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो 99 लम्बित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सरयू नहर परियोजना शामिल थी। समीक्षा के बाद भारत सरकार ने लम्बित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त बजट देते हुुए संबंधित राज्य सरकारों को निर्देश दिया। भारत सरकार के निर्देश पर जनवरी 2018 में सरयू नहर परियोजना का कार्य एक बार फिर शुरू किया गया। 9802 करोड़ रुपये से 318 किलोमीटर लंबी मुख्य नहर सहित कुल 6600 किलोमीटर नहर की खोदाई का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत पांच नदियों घाघरा, सरयू, राप्ती, बाढ़ गंगा एवं रोहिणी को जोड़ने का कार्य किया गया है। सरयू नहर परियोजना से बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिदार्थनगर, बस्ती, महराजगंज, संत कबीर नगर व गोरखपुर जनपद की 14 लाख 50 हजार हेक्टेअर फसल की सिंचाई होगी जिससे करीब 25 लाख किसानों को लाभ मिलेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करेंगे सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण
जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को सरयू नहर परियोजना जनता के लिए समर्पित की जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रावस्ती व बलरामपुर जनपद के मध्य में स्थित ग्राम हंसुवाडोल में समारोह पूूर्वक सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। परियोजना से संबंधित अन्य जनपदों के सभी ब्लॉकों में एलईडी के माध्यम से लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम में बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा व बहराइच जनपद के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं सहित करीब दो लाख लोगों को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से पूर्व जिले के जनप्रतिनिधियों ने जलशक्ति मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
बैठक में मौजूद राज्यमंत्री व सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा एवं पूर्व सांसद व श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर सुझाव दिये। जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, पानी के टैंकर, हेलीपैड, कोविड हेल्प डेस्क व एंबुलेंस की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जिले में एक सप्ताह तक विशेष स्वच्छता दिवस चलाने तथा कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं पूरा करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश भी दिया। बैठक के बाद जलशक्ति मंत्री ने मौके पर पहुंचकर लोकार्पण स्थल का जायजा भी लिया। इस मौके पर मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव, पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र कुमार, डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed