{"_id":"642f0f4e25d3cf0c92027a57","slug":"information-about-the-policies-of-the-party-on-the-foundation-day-balrampur-news-c-13-1-169854-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: स्थापना दिवस पर पार्टी की नीतियों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: स्थापना दिवस पर पार्टी की नीतियों की दी जानकारी
Thu, 06 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगियों को किया गया स
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यालय अटल भवन में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगियों व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। जिले में सभी बूूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना
अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी रहे दुलीचंद जैन, केवलकृष्ण शर्मा, शिवप्रसाद द्विवेदी, बृजकिशोर मिश्रा, राधेश्याम साहू, राजेंद्र सिंह, बाबूलाल व राधे चौहान को सम्मानित किया।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बूथ संख्या 153 बनकटवा खुर्द पतझी में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। बूथ अध्यक्ष हरिशचंद्र यादव व दीपक वर्मा के साथ पार्टी का ध्वज फहराया और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। सदर विधायक पल्टूराम ने शेखरपुर हरिहरगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने के बाद दीवार लेखन कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, ऋषिराज मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, बाबा उमाशंकर त्रिपाठी, शिवम पांडेय व बिंदेश्वरी प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुना। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने की बात कही। उन्होंने श्याम प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंचकर जनसंघ के संस्थापक का माल्यार्पण भी किया।