फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Infectious doctor and worker corona positive

संक्रमित का इलाज करने वाला डॉक्टर व कर्मी कोरोना पॉजिटिव

Tue, 02 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Infectious doctor and worker corona positive
उतरौला (बलरामपुर)। कोरोना संक्रमण के मरीज का इलाज करने वाले स्थानीय नर्सिंग होम के एक डॉक्टर व कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए लेवल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। दोनों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस 43 और एक्टिव केस 13 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने मंगलवार को बताया कि गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक का एक युवक बीते सप्ताह मुंबई से घर आया था। बीमार होने के कारण युवक को इलाज के लिए रजा नर्सिंग होम उतरौला में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर युवक इलाज के लिए केजीएमयू चला गया। जहां जांच होने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
विज्ञापन

युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उतरौला के रजा नर्सिंग होम को सील कर दिया गया था और जो डॉक्टर व कर्मचारी युवक के संपर्क में आए थे उनका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में अस्पताल का एक डॉक्टर व एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय के लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। दोनों व्यक्तियों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दो पॉजिटिव केस बढ़ने से जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed