{"_id":"61e073f66693e54c1e589a1b","slug":"infection-corona-balrampur-news-lko6133228142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्वास्थ्य कर्मियों सहित 22 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्वास्थ्य कर्मियों सहित 22 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरूवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पांच स्वास्थ्य कर्मी सहित 22 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 94 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरूवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सीएमओ आफिस के तीन तथा संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं महिला जिला अस्पताल में एक-एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसएसबी 9 वीं वाहिनी के चार जवान भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर क्षेत्र में पांच, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम मथुरा बिलासपुर, धर्मनगर व बनकटवा में एक-एक, भौसहवा, पचपेड़वा में एक, जफरपुर रेहरा बाजार में एक, गुमरी श्रीदत्तगंज में एक तथा बिजलीपुर में एक सहित जिले में कुल 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर 94 हो गई है। सीएमओ ने जनपदवासियों से मास्क लगाने, बेवजह भीड़ का हिस्सा न बनने तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।