{"_id":"628d22e43dbd5704fe31ca6e","slug":"incrochment-city-buldozer-balrampur-news-lko63208557","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अवैध कब्जों पर गरजा बलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अवैध कब्जों पर गरजा बलडोजर
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के उतरौला नगर में बुल्डोजर से हटवाया जा रहा अतिक्रमण।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय नगर में अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन मंगलवार को अभियान चलाया गया। बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण ढहाए गए। इस दौरान नगरवासियों ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। हालांकि, अवैध अतिक्रमण हटाए जाने से नगरवासियों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क की पटरियों पर टिन शेड आदि से किए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। अभियान के तहत कस्बा चौकी से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर अतिक्रमण हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगरवासियों ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। नगरवासी रवि, मोहित, दिनकर, प्रवीण, मोहीब, बृजेश, अंकुर, शाहिद व जुनैद आदि का कहना है कि प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर भेदभाव कर रहा है। कहा कि जो लोग नगर पालिका के कर्मी हैं अथवा रसूखदार हैं उन्हें अतिक्रमण खुद हटाने की बात कहकर आगे चले जाते हैं। जो लोग गरीब तबके के हैं उनका निर्माण बुलडोजर ढहा दिया जाता है।
प्रशासन की कार्यशैली से नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि अवैध अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण हटाने में किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं हो रहा है। इस मौके पर ईओ नगर पालिका अवधेश वर्मा व नगर कोतवाल अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।