फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   incroachment,dreang

अवैध निर्माणों ने अटकाई नालों की सफाई

Wed, 06 Jul 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
incroachment,dreang
फोटो-2-बलरामपुर के चिकनी मोहल्ले में नाले पर किया गया अवैध पक्का निर्माण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर में अतिक्रमण से हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों ने सड़क की पटरियों से लेकर नालों के ऊपर तक अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण से लोगों का चलना दूभर हो गया है। नालों पर अतिक्रमण कर लेने से सफाई करने में बाधा है। प्रशासन अतिक्रमणकारियों को केवल चेतावनी देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

अतिक्रमण ने अपने मकड़जाल में शहर को पूरी तरह से जकड़ रखा है। अतिक्रमणकारियों ने सड़क की पटरी तो दूर नालों पर अवैध पक्का निर्माण कर लिया है। नालों पर अतिक्रमण होने से उसकी सफाई नहीं हो पाती है। बारिश होने तक निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ सकता है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण होने से प्रतिदिन घंटों जाम की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या सुबह के समय होती है। लोग आफिस, स्कूल अथवा बाजार के लिए निकलने पर घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी समस्या का निस्तारण कराने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर रहे हैं। करीब एक माह पहले दो-तीन दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कुछ दूरी पर अतिक्रमण हटवाकर अभियान का समापन कर दिया गया। तब से लेकर आज तक केवल सूचना देकर लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिया जा रहा है। अतिक्रमणकारी प्रशासन की बातों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र हटवाया जाएगा अतिक्रमण
नगर में सड़क की पटरियों तथा नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश अतिक्रमणकारियों को दिया गया है। प्रचार-प्रसार कराकर अतिक्रमणकारियों को सूचना भी दी जा रही है। शीघ्र ही अभियान चलाकर सड़क की पटरियों व नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण का हटवाया जाएगा। - राकेश कुमार जायसवाल, ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed