फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Increased surveillance at the Nepal border ahead of Republic Day

Balrampur News: गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ी निगरानी

Sun, 25 Jan 2026 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Increased surveillance at the Nepal border ahead of Republic Day
बलरामपुर के नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्त करती एसएसबी व पुलिस ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों, पुलिस व पीएसी के जवानों की टीम ने रविवार को नेपाल सीमा के प्रमुख रास्तों व पगडंडियों पर गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नेपाल सीमा से आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन

गैसड़ी कोतवाली के प्रभारी दुर्विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने सीमा से सटे रजडेरवा में पैदल गश्त की। टीम ने सीमा से सटे चेकपोस्टों का भी निरीक्षण किया। सीमा पर आने जाने वाले लोगों व वाहनों की जांच की गई। तुलसीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, जरवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल, पचपेड़वा थाने के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान व हरैया थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में भी टीमों ने गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि कोयलाबास, बालापुर, पचपेड़वा, गैसड़ी, जरवा, तुलसीपुर व हरैया थानों की पुलिस, एसएसबी व पीएसी के जवानों से लंबीकोहल, दर्जिनिया, तेलियनपुरवा, जुगुनभरिया, छोटका भुकुरवा, बड़का भुकुरवा, झिंगहा, रतनपुर, रजडेरवा, जरवा, कुशहवा, नवलगढ़, मजगवां, कंचनपुर, भक्ता, मकुनहवा व भरपुर चेतिया सहित सीमा से सटे सभी गांवों में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। एसएसबी, पीएसी व पुलिस जवान नियमित गश्त कर रहे हैं। टीमों को अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया है।


-विकास कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed