{"_id":"64232f7b147f6cc04006fbb4","slug":"inconvenience-to-employees-and-farmers-due-to-dilapidated-building-balrampur-news-c-13-1-153372-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जर्जर भवन से कर्मचारियों व किसानों को असुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जर्जर भवन से कर्मचारियों व किसानों को असुविधा
Tue, 28 Mar 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर में बदहाल पड़ा कृषि संभाग कार्यालय।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ब्लॉक परिसर में करीब चार दशक पहले बना कृषि उपसंभागीय कार्यालय भवन बदहाल हो गया है। जर्जर भवन कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बना है। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के मौसम में होती है। पत्रावलियों व कंप्यूटर के रखरखाव के साथ ही स्वयं के बैठने का संकट खड़ा जाता है। आम दिनों में भी भवन के प्लास्टर उखड़ गिरते रहते हैं। इससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है। यहां आने वाले किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृषि उपसंभागीय कार्यालय की स्थापना हुई है। मिट्टी की गुणवत्ता जांच के लिए लैब की सुविधा भी है। समय के साथ कार्यालय भवन बदहाली का शिकार होता जा रहा है। कर्मियों ने बताया कि बरसात के समय तो पत्रावलियों के साथ कंप्यूटर को सुरक्षित रखने की चुनौती बन जाती है। कार्यालय के सभी चार कक्ष में पानी टपकने की समस्या करीब एक दशक से बनी हुई है।
स्थानीय रामअजोर व राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है लेकिन सुविधाओं का लाभ देने वाले कार्यालयों की बदहाली दूर करने की तरफ ध्यान नहीं दे रही। कार्यालय को नया भवन उपलब्ध कराना चाहिए। जिससे किसानों को सुविधाएं मिलने में दिक्कत न हों।
विज्ञापन
भेजा गया पत्र
कार्यालय भवन की स्थिति अब ठीक नहीं है। इसकी जानकारी पत्राचार के जरिए विभागीय उच्चाधिकारियों को दी गई है। बारिश के समय में काफी दिक्कत होती है।
- अशोक कुमार सिंह, कृषि सहायक विकास अधिकारी