फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In the fight of two sides, the morsel of innocent people is being snatched

दो पक्षों की लड़ाई में मासूमों का छीना जा रहा निवाला

Mon, 29 Nov 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
In the fight of two sides, the morsel of innocent people is being snatched
बलरामपुर। दो पक्षों की लड़ाई में मासूमों का निवाला छीना जा रहा है। अभिभावकों ने बीएसए को शिकायती पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की है जिससे बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के समय दोपहर को भोजन मिल सके।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज का प्राथमिक विद्यालय बड़हराकोट लड़ाई का मैदान बन गया है। अनिल कुमार यादव, चंद्रभान दूबे, नीरज कुमारी व प्रेम कुमारी आदि ने बीएसए को भेजे गए पत्र में कहा है कि प्राथमिक विद्यालय बड़हराकोट में बच्चों को दोपहर का भोजन सही ढंग से नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान के बीच आपसी विवाद के चलते बच्चों को झेलना पड़ रहा है। विद्यालय में 243 बच्चों का पंजीकरण है। रंगाई-पुताई भी कई वर्षों से नहीं हुई है। सोमवार व बुधवार को बच्चों को दूध भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान एक दूसरे पर आरोप लगाकर स्कूल के संसाधनों को विद्यार्थियों तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। शिक्षक अमित बघेल ने बताया कि बच्चों के भोजन बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान पर है।

ग्राम प्रधान मोहम्मद इकबाल का कहना है कि मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन दिया जा रहा है। बीईओ श्रीदत्तगंज सतीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed