फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In Balrampur, lawyers surrounded the dehat police station

Balrampur News: अधिवक्ता पुत्र के गिरफ्तारी पर वकीलों ने घेरी देहात कोतवाली

Fri, 17 Mar 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
In Balrampur, lawyers surrounded the dehat police station
बलरामपुर में देहात कोतवाली का घेराव करते वकील।-संवाद
बलरामपुर। अधिवक्ता शत्रुहन यादव के पुत्र कमलेश की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को वकीलों ने देहात कोतवाली का घेराव किया। वकीलों की भीड़ देखकर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के आरोप में कमलेश का चालान कर दिया।
विज्ञापन

विदित हो कि देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखना में आठ मार्च को दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें नानमून ने अधिवक्ता शत्रुहन यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। कुछ दिन बाद शत्रुहन यादव के प्रार्थनापत्र पर नानमून सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय व महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को शत्रुहन के घर पर दबिश दिया। नामजद अभियुक्तों के न मिलने पर पुलिस ने उनके पुत्र कमलेश को पकड़ लाई। इस पर दर्जनों अधिवक्ता देहात कोतवाली पहुंचे। मुकदमे में नामजद न होने के बाद भी कमलेश के पकड़े जाने पर अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। देहात कोतवाल राजकुमार सरोज ने अधिवक्ताओं को बताया कि शांतिभंग की आशंका में कमलेश का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed