फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Immediate payment of Rs. 5.62 crore to wheat farmers

5.62 करोड़ गेहूं मूल्य बकाया होने पर एडीएम नाराज

Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Immediate payment of Rs. 5.62 crore to wheat farmers
बलरामपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की समीक्षा की। क्रय एजेंसियों की तरफ से पांच करोड़ 61 लाख 69 हजार रुपये किसानों के गेहूं के बकाया मूल्य का भुगतान न करने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। किसानों को तत्काल भुगतान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों को गेहूं खरीद में तेजी लाने के साथ किसानों से संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में गेहूं खरीद के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि जिले में अब तक 14330.57 एमटी गेेहूं की खरीद 44 क्रय केंद्रों पर की गई है। शासन ने 15 जून तक 32500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है जिसकी तुलना में अब तक 44.09 प्रतिशत गेहूं खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

21 करोड़ 96 लाख 94 हजार रुपये का गेहूं किसानों से क्रय एजेंसियों ने खरीदा है। पोर्टल पर नाम मिस मैच होने के कारण अब तक पांच करोड़ 61 लाख 69 हजार रुपये का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान लंबित होने पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मिस मैच नाम दुरुस्त कराकर किसानों को तत्काल बकाया गेहूं मूल्य का भुगतान कराने का निर्देश दिया। बैठक में यूपीएसएस के जिला प्रबंधक राम नरेश यादव व पीसीएफ के जिला प्रबंधक आलोक कुमार यादव सहित सभी 44 क्रय केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।

इस दौरान एडीएम ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने, केंद्र पर सैनिटाइजर, मास्क, साबुन व पानी रखने और किसानों को शीघ्र भुगतान कराने आदि के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed