फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Illegal occupation removed from 474 acres of land

474 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया

Sat, 21 May 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation removed from 474 acres of land
बलरामपुर। जिले में अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 474 एकड़ अवैध कब्जे की सरकारी जमीन बुलडोजर से मुक्त कराई गई है। सरकारी जमीनों को राजस्व के सुपुर्द कर दिया गया है। इन जमीनों पर सरकारी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीएम राम अभिलाष ने शनिवार को बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की तरफ से सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत डीएम श्रुति की तरफ से दिए गए आदेश के अनुपालन में जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम ने अपने क्षेत्र में सरकारी जमीनों को मुक्त कराया है।
विज्ञापन

14 से 20 मई को सदर तहसील में 6.747 हेक्टेअर, उतरौला तहसील में 3.2 हेक्टेअर और तुलसीपुर तहसील में 9.589 हेक्टेअर जमीन अवैध कब्जे व अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है। एक सप्ताह में जिले में 19.536 हेक्टेअर जमीन सरकारी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो अप्रैल से 20 मई तक चलाए गए अभियान में तीनों तहसीलों में अब तक 191.624 हेक्टेअर अर्थात 474 एकड़ शासकीय जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। इस अवधि में सदर तहसील में 85.209 हेक्टेअर, उतरौला तहसील में 24.070 हेक्टेअर और तुलसीपुर तहसील में 82.345 हेक्टेअर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed