{"_id":"62d988f00690cc58196ac966","slug":"igrs-complaints-will-be-resolved-in-choupal-balrampur-news-lko6405338194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस की शिकायतों का चौपाल में होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस की शिकायतों का चौपाल में होगा निस्तारण
विज्ञापन
बलरामपुर। जनसमस्याओं व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए गांवों में चौपाल लगाई जाएगी। चौपाल में अधिकारी मौके पर जाकर जन शिकायतों का निस्तारण कराएंगे। डीएम ने जिले के सभी अधिकारियों को चौपाल में उपस्थित होकर शिकायतों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
डीएम श्रुति ने बुधवार को बताया कि जनसमस्याओं व आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को गांवों में चौपाल लगाकर स्थलीय जांच कर पूर्व में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने का निर्देश दिया है।
जिले की तीनों तहसीलों के एसडीएम जिन गांवों में आईजीआरएस पोर्टल पर अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं वहां स्वयं जाकर चौपाल लगाएंगे। तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल व पंचायत सचिव आदि की तिथिवार ड्यूटी लगा दी गई है। चौपाल के दौरान सभी अधिकारी स्थलीय भ्रमण कर पूर्व में प्राप्त शिकायतों की पूरी जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
जांच व कार्रवाई से शिकायतकर्ता संतुष्ट है या नहीं, इसका भी परीक्षण करेंगे। यदि कोई प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है या अन्य कारणों से निस्तारित करने योग्य नहीं है तो आवेदक को अवगत कराकर संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे, ताकि आम जनमानस को बार-बार प्रार्थनापत्र न देना पड़े। अधिकारी कार्रवाई की आख्या भी उपलब्ध कराएंगे।