{"_id":"695fe5efae47723a310686be","slug":"if-the-census-form-has-not-been-filled-out-make-the-claim-using-form-6-balrampur-news-c-99-1-brp1008-140360-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गणना प्रपत्र नहीं भरा हो तो फाॅर्म 6 से करें दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गणना प्रपत्र नहीं भरा हो तो फाॅर्म 6 से करें दावा
विज्ञापन
बलरामपुर। ऐसे वोटर जो किसी कारणवश गणना प्रपत्र नहीं भर पाए हैं। पिछले दो तीन वर्ष से जनपद से बाहर हैं और शिफ्टेड कैटेगरी में आ गए हैं और फिर से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहते हैं, वह दावे व आपत्तियाें के लिए निर्धारित समय में फॉर्म 6 भर सकते हैं।
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफीसर) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाया। अब एसआईआर फॉर्म की ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी गई है। वोटरों को ड्राफ्ट लिस्ट देखने और उसकी फोटो कॉपी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। ड्राफ्ट लिस्ट में नाम देखने और फोटो कॉपी निशुल्क देने का कार्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल के घर पर शुरू किया गया है। सपा के जिला उपाध्यक्ष इकबाल जावेद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के किसी भी वार्ड का व्यक्ति ड्राफ्ट लिस्ट में नाम देख सकता है, उसकी फोटोकॉपी भी नि:शुल्क दी जा रही है।
छह फरवरी तक दें दावे व आपत्तियां
जनपद के सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई है कि अपने बूथ लेवल एजेंट के जरिये पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए सहयोग करें। कोई भी अर्ह नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। सूची में दर्ज नाम, पता, आयु व अन्य त्रुटियों को दूर कराकर साफ-सुथरी मतदाता सूची तैयार की जा सके। छह फरवरी तक दावे व आपत्तियां दें। छह मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
-विपिन कुमार जैन, जिला निर्वाचन अधिकारी