Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If Sanatan becomes strong, the nation will also become strong: Yogi

सनातन मजबूत होगा तो देश भी सशक्त होगा : योगी

Fri, 27 Nov 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 27 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
If Sanatan becomes strong, the nation will also become strong: Yogi
फाेटो-28-बलरामपुर के देवीपाटन में व्यासगद्दी की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।-संवाद
तुलसीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और सनातन धर्म को एक-दूसरे से अलग करके नहीं देखा जा सकता। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। भारत मजबूत होगा तो सनातन धर्म मजबूत होगा और सनातन धर्म सशक्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेशन फर्स्ट यानी राष्ट्र प्रथम के मंत्र को हर भारतीय को अपना संकल्प बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत योगी महेंद्रनाथ की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महापुराण की कथा पिछले पांच हजार वर्षों से समाज को ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के माध्यम से धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रही है। मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म की परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कृतज्ञता ज्ञापित करने वाली महान संस्कृति है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष के 15 दिन अपने पूर्वजों के प्रति श्राद्ध और तर्पण के लिए समर्पित होते हैं। यह परंपरा बताती है कि सनातन संस्कृति में मनुष्य अपने पूर्वजों को उनके जीवनकाल के बाद भी याद करता है और उनके प्रति सम्मान प्रकट करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को आगरा के किले में कैद कर दिया था और उन्हें सीमित मात्रा में पानी दिया जाता था, तब शाहजहां ने हिंदू समाज की परंपरा का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि हिंदू अपने बुजुर्गों की जीते-जी सेवा करते हैं और मृत्यु के बाद भी श्राद्ध-तर्पण के माध्यम से उनका स्मरण करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस प्रसंग के माध्यम से पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के सनातन भाव को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा, संत सम्मेलन एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, बलरामपुर हनुमानगढ़ी के महंत महेंद्र दास, कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास महाराज, हिसार के महंत विनोद नाथ, नेपाल के नारायण नाथ योगी, महंत जितेंद्र दास, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, गैंसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, अभिषेक प्रताप शाह, धीरेंद्र सिंह धीरू, प्रवीण सिंह विक्की और पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।

हनुमानजी के प्रसंग से समझाया कर्तव्य और कृतज्ञता का महत्व

मुख्यमंत्री ने रामायण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भगवान श्रीराम के कार्य के लिए हनुमानजी लंका जा रहे थे, तब रास्ते में मैनाक पर्वत ने उनसे विश्राम करने का आग्रह किया। इस पर हनुमानजी ने कहा था, ''राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।'' उन्होंने उपकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की सनातन परंपरा को भी इसी प्रसंग से जोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म का मूल भाव केवल अपने लिए जीना नहीं, बल्कि दूसरों के प्रति दायित्व निभाना और समाज के हित में काम करना भी है। जब व्यक्ति अपने कर्तव्य को समझेगा और दूसरों के उपकार को याद रखेगा, तभी समाज में आपसी विश्वास और एकता मजबूत होगी।
महंत महेंद्रनाथ के कार्यों को किया याद, दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिणाम भाषणों और उपदेशों से नहीं, बल्कि पुरुषार्थ, परिश्रम और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से आते हैं। विद्यार्थी ईमानदारी से पढ़ाई करे, शिक्षक बच्चों को योग्य बनाए, किसान खेतों में परिश्रम करे, व्यापारी ईमानदारी से व्यापार करे, गृहस्थ अपने बच्चों को संस्कार दे, संत समाज में जनजागरण करें और गोपालक गोमाता की सेवा करें, तभी राष्ट्र सशक्त और समर्थ बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत महेंद्रनाथ ने गोरखपुर में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ के सानिध्य में जो संस्कार और सेवा की प्रेरणा प्राप्त की थी, उसे देवीपाटन क्षेत्र में साकार किया। उनके कार्यों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 1994 में थारू जनजाति के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रावास शुरू कराया गया था।

मुख्यमंत्री ने देवीपाटन शक्तिपीठ की धार्मिक और ऐतिहासिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आदिशक्ति मां भगवती का यह पौराणिक शक्तिपीठ गुरु गोरक्षनाथ से लेकर नेपाल के दांग क्षेत्र के राजकुमार सिद्ध योगी पीर रतननाथ जी महाराज की परंपरा से जुड़ा है। चैत्र नवरात्र में नेपाल से पीर रतननाथ जी की सवारी यहां आती है।

पुल, सड़क, बिजली और जलनिकासी की समस्याएं उठाईं, मांगा बजट

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने जिले के जनप्रतिनिधियों ने विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं। सदर विधायक पल्टूराम ने बेलहा-गौरा मार्ग पर घोसियारघाट पुल और सायडीह-भदईजोत मार्ग पर राप्ती नदी के सायडीह घाट पर पुल निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा।

उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने क्षेत्र की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने, निर्माणाधीन सड़कों का काम समय से पूरा कराने और बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।

नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर की प्रमुख सड़कों को डिवाइडर सहित फोरलेन कराने, जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए नालों का निर्माण कराने और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की।

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की मांग रखी। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने भी विकास कार्यों से जुड़ी मांगें उठाईं। वहीं, बलरामपुर फर्स्ट के संयोजक सर्वेश सिंह ने शिक्षा के साथ ही जंगल क्षेत्र में बेहतर कार्य कराने की मांग की।

कानून व्यवस्था के साथ ही सीमा पर सतर्कता बरतने पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और आम लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान आयुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल, डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन, एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
मां पाटेश्वरी का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

शुक्रवार दोपहर 2:22 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर तुलसीपुर स्थित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल के पास बने हेलीपैड पर उतरा। यहां देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और साधु-संतों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही परिसर जय माता दी और जय गोरखनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

हेलीपैड से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे देवीपाटन मंदिर पहुंचा। यहां पुरोहित मातेश्वरी प्रसाद तिवारी और महंत मिथिलेश नाथ योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कराया। मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी के गर्भगृह में पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


शनिवार को करेंगे गोसेवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह एक बार फिर मां पाटेश्वरी देवी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर की गोशाला पहुंचकर गोसेवा करेंगे। इस दौरान वह अपने हाथों से गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाएंगे। गोसेवा और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से बनारस में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

फाेटो-28-बलरामपुर के देवीपाटन में व्यासगद्दी की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।-संवाद

फाेटो-28-बलरामपुर के देवीपाटन में व्यासगद्दी की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।-संवाद

फाेटो-28-बलरामपुर के देवीपाटन में व्यासगद्दी की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।-संवाद

फाेटो-28-बलरामपुर के देवीपाटन में व्यासगद्दी की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।-संवाद

फाेटो-28-बलरामपुर के देवीपाटन में व्यासगद्दी की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।-संवाद

फाेटो-28-बलरामपुर के देवीपाटन में व्यासगद्दी की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed