{"_id":"61ddd1a88fa6122a4a720901","slug":"if-found-problems-on-polling-booths-action-should-be-taken-balrampur-news-lko613045679","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथों पर मिलीं खामियां तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथों पर मिलीं खामियां तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मतदान तिथि से पहले ही सभी पोलिंग बूथों को आयोग के तय मानकों के अनुसार सुविधायुक्त बना लिया जाए। मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर मिलने वाली किसी भी तरह की खामी या कमी मिलने पर मौके पर ही जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी जिलाधिकारी श्रुति ने दी। वह मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के चिह्नित पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण कर रही थी।
उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान से पहले सभी पोलिंग बूथों को चाक चौबंद कराने में जुट जाएं। निरीक्षण के दौरान सभी पोलिंग बूथों पर आवश्यक सुविधाओं के उपलब्ध होने का स्थलीय सत्यापन कर इसकी जांच रिपोर्ट तैयार की जाए। छठवें चरण में तीन मार्च को होने वाले मतदान के दिन पोलिंग पार्टियों और मतदाताओं को पोलिंग बूथों पर सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया होना चाहिए। मतदान केंद्र एमपीपी इंटर कालेज, महारानी देवेंद्र कुंवरि बालिका इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज का औचक निरीक्षण करने पहुंची।
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराने को मतदेय स्थलों पर प्रवेश व निकास के अलग-अलग प्रवेशद्वार की व्यवस्था की जाए। सभी मतदेय स्थलों पर बूथ संख्या बड़े व सुस्पष्ट अक्षरों में लिखने के साथ ही पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाओं शौचालय, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर व रैंप आदि का इंतजाम भी मतदान तिथि से पहले पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन
इन सभी मतदान केंद्रों पर पांच या इससे अधिक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। डीएम ने सभी बीएलओ से मतदाता सूची को अपडेट व दुरुस्त बनाने के साथ ही बूथों पर मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के कार्य की जिम्मेदारी मौके पर मौजूद सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर को सौंपी।