Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If anyone scares you by pretending to be a police officer, file a complaint immediately.

Balrampur News: कोई पुलिस अधिकारी बनकर डराए तो तुरंत करें शिकायत

Thu, 27 Nov 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
If anyone scares you by pretending to be a police officer, file a complaint immediately.
बलरामपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्राओं के साथ मौजूद अति​थि ।-संवाद
बलरामपुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बृहस्पतिवार को पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। विद्यालय की बेटियों को साइबर व अन्य अपराध के प्रति जागरूक किया गया। बेटियों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर व निजी जानकारी साझा न करने का सुझाव दिया गया। डिजिटल अरेस्ट के बारे मं जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई पुलिस अफसर बनकर डराए या पैसे की मांग करे तो तुंरत नजदीकी थाने पर शिकायत करें।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में बेटियों को जागरूक किया जा रहा है। आपको पुलिस की पाठशाला में अपराध से बचने के जो भी तरीके से बताए जाते हैं, उससे आपको को सुरक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि अपराध का स्वरूप बदल रहा है। मौजूदा समय में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इससे बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। सीओ ने कहा कि महिलाओं की बात सुनने के लिए सभी थानों में गोपनीय विभाग संचालित किए जा रहे हैं। पीड़ित महिलाएं 1930 पर कॉल कर अपनी समस्या बेबाकी से बता सकती हैं। वीमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराकर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां इसका ध्यान रखें कि वह अपनी तस्वीर व निजी डाटा सोशल मीडिया पर साझा न करें। साइबर अपराधी इससे नुकसान पहुंचा सकते हैं। मोबाइल फोन पर ओटीपी ही नहीं, बल्कि लिंक व अन्य माध्यम से भी साइबर ठगी की जा रही है। हम लोग टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो गए हैं। नई टेक्नोलॉजी पर निर्भरता व सोशल मीडिया पर एक्टिविटी का फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि बेटियों को डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानना भी अनिवार्य है। कोई व्यक्ति अपने आपको पुलिस का कोई अधिकारी बताते हुए आप या परिवार के किसी सदस्य से गलत कार्य के लिए पैसा मांगता है तो तुरंत अपने नजदीकी थाने में संपर्क करें। विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने बेटियों को कॅरिअर संवारने के लिए टिप्स दिए। कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी है कि नियमित पढ़ाई करें। परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित रूप से अभ्यास करें। अच्छी सफलता पाने के लिए रिजनिंग व करेंट अफेयर्स पर भी विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सुमन सिंह ने किया।

बेटियों ने पूछे सवाल
पुलिस की पाठशाला में विद्यालय की बेटियों ने क्षेत्राधिकारी से सवाल पूछे। कक्षा 11 की छात्रा आराध्या सिंह कलहंस ने साइबर सुरक्षा के बारे में पूछा। कक्षा आठ की छात्रा पलक मिश्रा ने परीक्षाओं में सफलता पाने का तरीका पूछा। कक्षा आठ की छात्रा मुस्कान ने पढ़ाई करके भविष्य को संवारने के बारे में जानकारी ली। कक्षा आठ की छात्रा नीतू कुमारी व आकांक्षा ने साइबर अपराध की शिकायत करने के बारे में पूछा। क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने सभी बेटियों के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed