फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Idols of Lord Krishna immersed in Rapti river

राप्ती नदी में विसर्जित हुईं भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाएं

Sat, 27 Aug 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Idols of Lord Krishna immersed in Rapti river
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। जन्माष्टमी महोत्सव के बाद शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस मौके पर भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाए। भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। शोभा यात्रा के बाद राप्ती नदी में श्री कृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन विधिविधान के साथ किया गया।
विज्ञापन

हरिहर नगर में हवन पूजन के बाद भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा रवाना हुई। शोभा यात्रा में पुरुष श्रद्धालुओं के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। भगवान श्री कृष्ण पर आधारित गीत व जयकारों से लोग भक्ति के सागर में डूब गए। शोभा यात्रा कस्बा व बस स्टाफ होते हुए राप्ती नदी पहुंची जहां पर विधिविधान के साथ भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गणेश सोनी, प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह, शिव प्रसाद जायसवाल, जय मंगल गुप्ता, दिनेश, बाबूलाल, हीरालाल व धर्मेंद्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी तरह श्रीदत्तगंज स्थित सोमनाथ मंदिर से भी भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज से बलरामपुर होते हुए विसर्जन जुलूस सिसई घाट पहुंचा। यहां पर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस में महंत जितेंद्र वन, पंडित राज करन पाठक, राहुल, दीन दयाल व शिवम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed