{"_id":"6828b3b2525c0e90c301b719","slug":"i-am-proud-of-our-army-those-who-made-these-comments-are-traitors-balrampur-news-c-99-1-brp1010-126260-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सेना पर गर्व है, टिप्पणी करने वाले देशद्रोही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सेना पर गर्व है, टिप्पणी करने वाले देशद्रोही
Sat, 17 May 2025 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 17 May 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग।-संवाद
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सनातन जागृति मंच के पदाधिकारियों ने सेना के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय सिंह को सौंपा। मांग किया कि सेना अधिकारियों पर हो रही टिप्पणी पर तत्काल रोक लगाई जाए। अनर्गल बातें करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
मंच के संयोजक दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान को जिस तरह हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दिया, उससे पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। यह पहली बार नहीं है कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए उसके घमंड को चकनाचूर किया हो। हमारी नारी शक्ति इस अभियान ने अगुवाई कर यह साबित शक्ति का परिचय दिया। इसके बाद भी कुछ गंदी मानसिकता के लोग इसे जाति और धर्म से जोड़कर हमारी शक्ति को कमजोर करने की कोशिश का रहे हैं, जो अक्षम्य है।
हमारे देश की बेटी सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह के साथ ही विदेश सचिव विजय मिस्त्री पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी, सभासद प्रतिनिधि रामदयाल सोनी, विजय प्रताप सोनी, केजी यादव, पवन कुमार, प्रदीप गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार बाल्मीकी, शकील राईनी, राजेश सोनी, राजकुमार पांडेय आदि ने आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग किया।