{"_id":"5e55512b8ebc3ef37e0c0db7","slug":"hypertension-wire-collapsed-stampede-balrampur-news-lko51056567","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, मची भगदड़
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर गेट पास जमीन पर मंगलवार को अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। हाईटेंशन तार गिरने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर गेट के पास जमीन पर अचानक 11 हजार बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार टूटकर गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद दुकानदार व अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों का आरोप है कि मंदिर गेट के पास 11 हजार का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। उसी ट्रांसफार्मर से अंडरग्राउंड तार में जाकर बैंक को सप्लाई दी जा रही है।
इसी स्थान पर विद्युत विभाग के कर्मियों ने खंभे लगाते समय अंडर ग्राउंड तार डाला था। ट्रांसफार्मर जलने से अचानक तार भी जलकर जमीन पर गिर गया। एसडीओ तुलसीपुर विमलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर तत्काल कर्मचारियों को भेजा गया है। घटना के दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ है।