फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Husband threw dead body in Rapti after killing his wife

पति ने पत्नी की हत्या कर राप्ती में फेंका था शव

Mon, 14 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Husband threw dead body in Rapti after killing his wife
पचपेड़वा (बलरामपुर)। पति ने पत्नी की हत्या कर शव राप्ती नदी में फेंक दिया था। आरोपी पत्नी की बीमारी से परेशान था। सास की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी गुनाह कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा राज कुमार सरोज ने बताया कि गत 11 सितंबर को मनोहरापुर निवासी माया ने तहरीर देकर कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी सोनी (28) की शादी सात वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया निवासी दिनेश चौरसिया के साथ की थी। दिनेश ने एक दिन फोन करके बताया कि सोनी की मृत्यु मुंबई में हो गई है। माया ने दामाद पर बेटी की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई। गत 27 अगस्त को ग्राम गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी के किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। माया ने मौके पर जाकर देखा तो वह शव उसकी बेटी सोनी का था। मुखबिर की सूचना पर मृतका के पति दिनेश को सोमवार के दिन त्रिलोकपुर के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पत्नी की बीमारी से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटकारा पाने के लिए उसने गत 24 अगस्त की रात डुमरियागंज सिद्धार्थनगर स्थित राप्ती नदी के पुल पर पत्नी का गला दबाकर हत्या की और हाथ पैर बांधकर शव राप्ती नदी में फेंक दिया तथा वहीं से मुंबई चला गया। बीते दिनों वह मुंबई से घर आया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed