फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Humsafar train services suspended, passengers troubled

Balrampur News: हमसफर ट्रेन का संचालन बंद, यात्री परेशान

Fri, 19 Dec 2025 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Humsafar train services suspended, passengers troubled
बलरामपुर। गोरखपुर से दिल्ली वाया बलरामपुर होकर जाने वाली हमसफर ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया है। ऐसे में बलरामपुर से लखनऊ, कानपुर व दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से हमसफर ट्रेन बंद करने की सूचना दी है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते हमसफर का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार को नहीं होगा। वहीं, दिल्ली से यही ट्रेन शुक्रवार को नहीं संचालित होगी। हमसफर ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान हैं। कानपुर जाने वाले यात्री राहुल व रवि ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को हमसफर का टिकट कराया था, ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रा नहीं कर पाए हैं। अब बस से जाना पड़ेगा। इसी तरह लखनऊ व दिल्ली जाने वाले यात्री भी परेशान हो रहे हैं। जिन यात्रियों ने हमसफर ट्रेन का टिकट बुक कराया था, उन्हें रद्द करना पड़। वहीं यात्रा करने के लिए दूसरे ट्रेन की टिक या बस का टिकट बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed