फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Humsafar train passed through the district after 174 days

174 दिन बाद जिले से होकर गुजरी हमसफर ट्रेन

Sun, 13 Sep 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Humsafar train passed through the district after 174 days
बलरामपुर। कोरोना महामारी के चलते गत 20 मार्च को जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था। 174 दिन बाद शनिवार रात आठ बजे गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली हमसफर ट्रेन बलरामपुर से होकर गुजरी। इस ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए कुल 19 यात्रियों ने आरक्षण कराया था। इनमें से 17 यात्रियों ने यात्रा की।
विज्ञापन

बलरामपुर स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आनंद मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। पूरे स्टेशन को अच्छी तरह साफ कराकर सैनेटाइज किया गया। रविवार सुबह दिल्ली से गोरखपुर जाने वाली हमसफर ट्रेन भी बलरामपुर से होकर गुजरी है। ट्रेनों के संचालन से स्थानीय लोगों को हर्ष व्याप्त हुआ हैै। धीरे-धीरे अन्य ट्रेनों के संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed