{"_id":"68ee952adea62e665907ea0a","slug":"huge-quantity-of-illegal-firecrackers-recovered-three-arrested-balrampur-news-c-99-1-brp1008-135188-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, तीन गिरफ्तार
Tue, 14 Oct 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पटाखाें के साथ पकड़े गए तीन लोग।
बलरामपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर क्षेत्र में चुंगी नाका भगवतीगंज निकट चीनी मिल निवासी मोहम्मद अकरम, अफजल व इमरान घर में ही अवैध तरीके से पटाखे बना रहे थे।
सीओ सिटी ज्योतिश्री, प्रशिक्षु सीओ कौस्तुभ त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह की टीम ने मंगलवार को चुंगी नाका भगवतीगंज निकट चीनी मिल के पास तीनों लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। इसमें 350 अनार, छह पैकेट लाइट अनार, 101 मीडियम साइज के सुतली बम, छोटे साइज वाले 103 सुतली बम, 24 पैकेट माचिस बम, 15 पैकेट जानी वाकर रेड प्रीमियम स्पार्केल, पांच पैकेट रेगलिया, ग्रीन प्रीमियम स्पार्केल, पांच पैकेट स्काई शाॅट पटाखा, पांच पैकेट स्काई शाॅट मीडियम चींटी छाप पटाखा, दो पैकेट मिर्ची बम, दो पैकेट ताजमहल हाई पॉवर मिर्ची बम व तीन पैकेट रोल कैप्स शामिल हैं। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के पास पटाखा निर्माण व बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं है।
12 लोगों के पास स्थायी लाइसेंस
दीपावली पर पटाखा व्यवसाय के लिए 12 लोगों के पास स्थायी लाइसेंस हैं। अस्थायी कारोबार करने के लिए जिले में अब तक 150 से अधिक आवेदन किए गए हैं। इन आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने पटाखों के निर्माण व बिक्री पर निगरानी करने की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, एएसपी विशाल पांडेय, तीनाें एसडीएम व सीओ के साथ थाना प्रभारियों को सौंपी है। अग्निशमन विभाग को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शहर में होता रहा पटाखे का कारोबार, सुस्त रही पुलिस
बलरामपुर। शहर के रिहायशी इलाके भगवतीगंज में पटाखे का कारोबार होता रहा। बड़ी मात्रा में बारूद और पटाखे डंप किए गए लेकिन पुलिस को जानकारी नहीं हुई। तीन दिनों में लगातार अवैध पटाखे मिलने से अब सवाल खड़े हो रहे हैं। दिवाली नजदीक आते ही सतर्कता बढ़ा दी गई है।
लगातार रखी जा रही नजर
दीपावली में अवैध पटाखों के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध पटाखों के निर्माण के मामले में अब तक नगर क्षेत्र में दो और उतरौला क्षेत्र में एक कार्रवाई की गई है। -विकास कुमार, एसपी
अवैध पटाखाें के साथ एक को पकड़ा
उतरौला।
अवैध पटाखाें के साथ आर्यनगर निवासी रमेश कुमार गुप्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान सात गत्तों में पटाखा मिला। अभी किसी को भी पटाखों की बिक्री की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी पटाखा ले जाने के आरोप में रमेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।