फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hospital found closed, salaries of four including two doctors stopped

Balrampur News: बंद मिला अस्पताल, दो चिकित्सक सहित चार का रोका वेतन

Thu, 28 Nov 2024 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Hospital found closed, salaries of four including two doctors stopped
बलरामपुर। सीएमओ के निरीक्षण में बृहस्पतिवार को एक अस्पताल बंद मिला, तो वहीं दूसरे अस्पताल में चिकित्सक सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी बिना सूचना के गायब मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सबसे पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुमड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुमड़ी बंद मिला। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए यहां तैनात सीएचओ प्रशांत सिंह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया बाजार का निरीक्षण किया। महदेइया अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू गुप्ता, पीएमडब्ल्यू राजेश कुमार व विश्वनाथ जायसवाल अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले सभी चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया है। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा और जांच न लिखी जाए, इसकी नियमित माॅनीटरिंग करें। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed