फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   hospital,allegation

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो व खबर को सीएमएस ने नकारा

Tue, 29 Mar 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
hospital,allegation
बलरामपुर। सोशल मीडिया पर संयुक्त जिला चिकित्सालय के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल फोटो व खबर को सीएमएस ने पूरी तरह से नकारा है। सीएमएस के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ प्रोटोकाल का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है। उन्हें पूरा सम्मान देते हुए उनकी शिकायतों का निपटारा कराया गया है। जबकि, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि का कहना है कि सीएमएस के कमरे में जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ प्रोटोकाल का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को सोशल मीडिया पर संयुक्त चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रोटोकाल का उल्लंघन किए जाने के संबंध में एक फोटो व खबर वायरल हुई थी। जिसे लोगों ने शेयर कर अपने-अपने कमेंट दिए थे। मंगलवार को वायरल फोटो व खबर के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व उनके प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी अस्पताल में भर्ती किसी क्षेत्रीय मरीज को देखने आए थे। कुछ मरीजों के परिजन ने जिला पंचायत अध्यक्ष से डाक्टरों द्वारा बाहर की दवा व जांचें लिखे जाने तथा ऑपरेशन के लिए पैसे लिए जाने की शिकायत की। पूछताछ के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष मेरे पास आईं। उन्हें पूरा सम्मान देते हुए उनकी शिकायत सुनी और संबंधित मरीज व डॉक्टर से पूछताछ की। डॉक्टर को बाहर की जांच व दवा न लिखने तथा किसी भी तरह का पैसा न लिए जाने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। कार्रवाई से जिला पंचायत अध्यक्ष पूरी तरह संतुष्ट थीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ प्रोटोकाल का उल्लंघन किए जानेे संबंधी फोटो व खबर पूरी तरह भ्रामक व निराधार है। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी का कहना है कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों से धन उगाही तथा बाहर से जांच व दवा लिखे जाने की शिकायत मिली थी। सीएमएस से बात करने के लिए हम लोग उनके ऑफिस में गए थे। तीन-चार मिनट तक अनदेखी की गई। काफी देर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष को कुर्सी पर बैठाया गया। सीएमएस का कार्य व्यवहार अच्छा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने तलब किया स्पष्टीकरण
संयुक्त जिला चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी के साथ प्रोटोकाल का उल्लंघन किए जाने के संबंध में सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ यदि प्रोटोकाल का उल्लंघन हुआ है तो जांच कराकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर

भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी ने जताया विरोध
जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ प्रोटोकाल का उल्लंघन किए जाने के संबंध में वायरल फोटो व खबर को संज्ञान में लेते हुए भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय ने मंगलवार को सीएमएस कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने सीएमएस प्रवीण कुमार से कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व उनके प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी वायरल फोटो में खड़े दिख रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि उनका सम्मान नहीं किया गया। जन प्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। इसका विरोध करते हैं। सीएमएस ने बताया कि मैं अस्पताल में आने वाले सभी लोगों का सम्मान करता हूं। जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके साथ आए लोगों का भी मैंने यथोचित अभिवादन व सम्मान किया है। उन पर गलत दोषारोपण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed