फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hope counseling centers will open in three more hospitals

Balrampur News: तीन और अस्पतालों में खुलेंगे उम्मीद परामर्श केंद्र

Mon, 30 Sep 2024 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hope counseling centers will open in three more hospitals
बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में आयोजित को संबो​धित करती बीडीओ।-स्रोत: विभाग
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, आजीविका मिशन व बाल विकास सहित कई विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। परिवार नियोजन कार्यक्रम काे लेकर तीन और अस्पतालों में उम्मीद परामर्श केंद्र स्थापित किए जाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बीडीओ इंद्रावती वर्मा ने कहा कि उम्मीद परामर्श केंद्र जिले भर में जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रमों को संचालित करके सहयोगी की भूमिका निभाएगा। पाॅपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डॉ. बीके जैन ने कहा कि जिला स्तरीय अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में उम्मीद परामर्श केंद्र की स्थापना की जा रही है। परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्री तैयार करके वितरण कराया जाएगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को एफपी किट मुहैया कराकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बलरामपुर, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, तुलसीपुर व रेहरा बाजार में उम्मीद परियोजना का संचालन कर फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वर्ष 2030 तक पूरे प्रदेश में जनसंख्या को स्थिर रखने के उपायों पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च प्रजनन दर वाले दूर-दराज के क्षेत्रों में जनसंख्या नियंत्रण के विशेष प्रयास किए जाएंगे। नव दंपतियों को परिवार नियोजन के तौर तरीके सिखाए जाएंगे। महिलाओं में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर भी काम किए जाएंगे। केजीबीवी की वार्डेन ममता यादव, उम्मीद परियोजना के आनंद कुमार सिंह, संतोष यादव व सुरीतेश आदि ने संबोधित कर बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर की। कहा कि प्रचार-प्रसार कराकर लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करके जनसंख्या नियंत्रण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed