{"_id":"698cb743d973914d0006bfe4","slug":"hope-awakened-for-the-operation-of-the-trauma-center-balrampur-news-c-99-1-brp1003-142498-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ट्रामा सेंटर के संचालन की जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ट्रामा सेंटर के संचालन की जगी आस
विज्ञापन
बलरामपुर में बना मेडिकल कॉलेज। संवाद
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के बजट में 15 प्रतिशत तक वृद्धि की है। बजट से जिले में भी ट्राॅमा सेंटर के संचालन व इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ने की उम्मीद हैं।
जिले में वर्ष 2014-15 में संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में ट्राॅमा सेंटर के भवन का निर्माण पूरा हुआ था। करीब आठ साल से जिलेवासी ट्राॅमा सेंटर के संचालन का इंतजार कर रहे हैं। ट्राॅमा सेंटर का संचालन शुरू न होने से मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ व बहराइच रेफर कर दिया जाता है। गोल्डन आवर में इलाज की सुविधा न मिलने के कारण अक्सर घायलों की मौत तक हो जाती है।
प्रदेश सरकार ने बजट में हर जिले में ट्राॅमा सेंटर बनाने की घोषणा की है। ऐसे में जिले में भी बनकर तैयार ट्राॅमा सेंटर के संचालन की आस जगी है। ट्राॅमा सेंटर के संचालन से घायलों की जान बचाई जा सकेगी, साथ ही समय व पैसे की भी बचत होगी। इसके अलावा बजट में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं भी बढ़ाने का वादा किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
ऑनस्पॉट होगी श्रमिकों की जांच
सरकार ने बजट में निर्माण श्रमिकों के लिए पहली बार मोबाइल हेल्थ वैन शुरू करने की घोषणा की है। यह वैन सीधे मजदूरों के काम करने वाली जगह पर जाकर उनका मुफ्त में जांच व उपचार करेगी, ताकि उन्हें इलाज के लिए अपनी दिहाड़ी न छोड़नी पड़े। इस नई सुविधा से जिले के भी करीब छह श्रमिकों को सीधे फायदा मिलेगा।
जिलेवासियों को मिलेगा फायदा
सरकार ने स्वास्थ्य के बजट में पिछले साले के मुकाबले 15 प्रतिशत की वृद्धि की है। ट्रॉमा सेंटर बनने और इमरजेंसी सेवाएं बेहतर होने से गंभीर रोगियों काे बेहतर इलाज मिलेगा, साथ ही दवाओं की कीमतें कम होने से गरीबों की जेब पर बोझ भी घटेगा।
- प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बलरामपुर