फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paddy will be procured from farmers on a priority basis

Balrampur News: प्राथमिकता के आधार किसानों से खरीदा जाएगा धान

Thu, 29 Oct 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be procured from farmers on a priority basis
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को धान खरीद को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस और भारतीय खाद्य निगम के कार्मिकों को धान खरीद से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। साथ ही किसानों से प्राथमिकता के आधार पर धान खरीदने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने की। डीएम ने एक नवंबर से धान खरीद सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल और बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। जिले के अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीद के दौरान किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस वर्ष जिले में धान खरीद के लिए 37 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 10, यूपीएसएस के 13 और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को धान खरीद की ऑनलाइन प्रक्रिया, किसान पंजीकरण एवं सत्यापन, धान के गुणवत्ता मानकों, नमी परीक्षण, इलेक्ट्रॉनिक तौल, ई-पॉप मशीन के संचालन, अभिलेखों के रखरखाव, धान के भंडारण एवं उठान तथा किसानों को भुगतान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।


जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोविंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि धान खरीद के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान कंट्रोल रूम के नंबर 05263-235718 और टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed