फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Home Quarantine 22,515 people have no symptoms of corona

होम क्वारंटीन 22,515 लोग कोरोना के लक्षण नहीं

Wed, 15 Apr 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Home Quarantine 22,515 people have no symptoms of corona
बलरामपुर। होम क्वारंटीन 22,515 लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। विदेश व बाहर से आने 10,240 व्यक्तियों ने 14 दिनों की होम क्वारंटीन अवधि पूरा कर लिया है। घर बैठे लोगों को खानेपीने के सभी सामान आसानी से मुहैया कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन 2.0 को सफल बनाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। लॉकडाउन का लोगों से सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने बुधवार को बताया कि विदेश व अन्य शहरों से आए 22,515 लोगों में अभी तक कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। 113 की तुलना में 102 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव प्राप्त हुई है। 11 रिपोर्ट आना बाकी है। इस प्रकार जनपद में कोरोना संक्रमण का कोई भी केस नहीं है। विदेश व अन्य शहरों से आए 22515 व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर क्वारंटीन किया गया है जिसमें 10240 व्यक्तियों का 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

क्वारंटीन किए गए व्यक्तियों पर स्वास्थ्य विभाग की आशा, एएनएम व पुलिस विभाग की 75 क्वारंटीन मॉनीटर्स टीमें कड़ी निगरानी कर रही है। लोग पैनिक न हो। स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। लॉकडाउन 1.0 के उल्लंघन पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 88 वाहनों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। छह वाहनों को सीज किया गया। लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए तीनों तहसीलों में 30 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed