फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hockey Mahakumbh started with colorful programs

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ हॉकी महाकुंभ

Sat, 08 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hockey Mahakumbh started with colorful programs
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के हॉकी मैदान पर शनिवार को महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। उदघाटन अवसर पर चार टीमों ने हिस्सा लिया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह का प्राचार्य जेपी पांडेय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। छात्राओं ने वेद मंत्रों संग मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। सलामी मंच पर एएनओ एनसीसी लेफ्टीनेंट देवेंद्र कुमार चौहान ने सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। ऋषभ संगीत विद्यालय की छात्राओं ने पंच भूताय शांति वंदना पर समूह नृत्य प्रस्तुत करके कोरोना महामारी व दैवी आपदा की रोकथाम के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत करके लोगों को भक्ति के सागर में डूबो दिया। ग्रेस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जलवा तेरा जलवा गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके जलवा बिखेरा। शारदा पब्लिक स्कूल की छात्राओं के प्रस्तुत समूह नृत्य को खूब सराहा गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने द्रोपदी चीर हरण एवं शिव तांडव पर नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली तथा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ अग्रवाल एवं सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जेपी पांडेय ने महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट के इतिहास पर प्रकाश डाला।
महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने शांति के प्रतीक कबूतर तथा हर्षोल्लास के प्रतीक गुब्बारों को उड़ाकर टूर्नामेंट के सफल आयोजन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed