फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hockey Mahakumbh started with colorful programs

Balrampur News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ हाकी महाकुंभ का आगाज

Tue, 19 Dec 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hockey Mahakumbh started with colorful programs
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर मंगलवार को महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस मौके पर स्कूली बच्चों की तरफ से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलके पीजी कालेज की छात्राओं ने वेद मंत्रों के साथ मुख्य अतिथि महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद लेफ्टिनेंट डा. देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। महाविद्यालय की छात्रों ने शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी तो छात्राओं ने स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। एमडीके इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने मिक्स सांग पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद मुख्य अतिथि ने शांति व उल्लास के प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारों को उड़ाकर खेल मशाल को जलाकर पांच दिवसीय प्रतियोगिता को शुरू करने का एलान किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विशिष्ट अतिथि पूर्व गन्ना मंत्री हनुमंत सिंह, पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, नगर पालिका चेयरमैन डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली व टूर्नामेंट अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. आरके सिंह, आयोजन समिति के सचिव डा. राजीव रंजन व क्रीड़ाध्यक्ष डा. ऋषि रंजन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed