फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hindi is the most important language of the world

हिंदी दुनिया की सर्वोपरि भाषा

Thu, 29 Sep 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hindi is the most important language of the world
बलरामपुर। हिंदी पखवाड़ा के अंतिम दिन एमएलके महाविद्यालय में गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी भाषा की संवैधानिक स्थिति और उसकी दिशा व दशा पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने दीप जलाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा की संवैधानिक स्थिति बहुत ही सुदृढ़ है। बोलने वालों की संख्या के आधार पर हिंदी भाषा दुनिया की सर्वोपरि भाषा है। देश की बढ़ती जनसंख्या और शक्ति के चलते हिंदी का भविष्य बहुत ही उज्ज्वल है।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रकाशचंद्र गिरि ने हिंदी की शक्ति के साथ अन्य पहलुओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी अपनी भाषागत समृद्धि व लिपि की वैज्ञानिकता के नाते विश्व की अनेक समर्थ भाषाओं के बीच बेजोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने भी हिंदी भाषा के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने हिंदी भाषा के बढ़ते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों की सराहना की। गोष्ठी का संचालन हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रो. विमल प्रकाश वर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. सुधांशु श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, मनीषा तिवारी, मोहिनी सिंह, नंदिनी शुक्ला, वंदना कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed