फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hindi is not a language, it is an important link in our culture and values

Balrampur News: भाषा नहीं, हमारी संस्कृति व संस्कार की महत्वपूर्ण कड़ी है हिंदी

Sun, 15 Sep 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hindi is not a language, it is an important link in our culture and values
बलरामपुर। हिंदी दिवस पर शनिवार को जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम हिंदी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस दाैरान वक्ताओं ने कहा कि हिंदी भाषा नहीं, हमारी संस्कृति व संस्कार की महत्वपूर्ण कड़ी भी है।
विज्ञापन

बलरामपुर फर्स्ट के तत्वावधान में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग संस्थान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पारंपरिक ज्ञान से आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस तक विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सर्वेश सिंह ने कहा की हिंदी भाषा सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कार की महत्वपूर्ण कड़ी है। कोऑर्डिनेटर सचिन सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा को उपेक्षित कर किसी अन्य भाषा को प्राथमिकता देना अपनी संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान से विमुख होने जैसा है। इस अवसर पर मनोज उपाध्याय, सुजीत शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी एवं उज्जैन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डाॅ. सदानंद प्रताप शाही, विशिष्ट अतिथि प्रबंधक डाॅ. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र मिश्र एवं दिलीप कुमार ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी समूचे विश्व में पहुंच चुकी है। हिन्दी ही है जो अपनत्व, राष्ट्रीय भावना, राष्ट्रीय एकता को जोड़ने का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी इंटर कालेज में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम में प्रबंधक संजय तिवारी, प्रधानाचार्य हरि प्रकाश वर्मा ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान सुरेन्द्र यादव, वंदना पाण्डेय, अमित दीक्षित, शिव जगत यादव, गया प्रसाद तिवारी, सोमा दत्ता, सुधांशु दूबे, शिवकुमार वर्मा, राजेश दूबे, विनय कुमार वर्मा, विनय तिवारी व रवि मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं
मदरलैंड पब्लिक स्कूल शंकरपुर विशुनीपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अतुल गौरव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रुद्र बहादुर सिंह, दीपक शर्मा, कल्पना कश्यप, शिवांगी पाठक आदि मौजूद रहे।

सनबीम्स पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रबंधक विकास सिंह राठौर ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नीतू, सना, अंजली, रीतू, रामनरेश, सोनल, नेहा, गरिमा व नीलम आदि मौजूद रहे। सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल व माडर्न सिटी मांटेसरी स्कूल में गोष्ठी का शुभारंभ प्रबंधक जीडी पांडेय ने किया। प्रधानाचार्या रजनी कसेरा ने निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वात्सल्य पब्लिक स्कूल एवं वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिखा सिंह, मनीषा सिंह, समन्वयक शिवम सिंह व अनुष्का पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed