{"_id":"6a6e382b8e959896ae011a8c","slug":"himanshi-topped-the-district-level-badminton-competition-balrampur-news-c-99-1-slko1018-152573-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमांशी रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमांशी रहीं अव्वल
Sat, 01 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
चयनित छात्राएं
बलरामपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हिमांशी ने शानदार प्रदर्शन करते स्वर्ण पदक जीता। इसी विद्यालय की छात्रा प्रगति को रजत पदक मिला।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की अध्यक्ष डॉ. कौशल्या गुप्ता एवं प्रबंधक डॉ. सतीश सिंह ने हिमांशी व प्रगति को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक ने छात्राओं को बधाई देते हुए खेल प्रशिक्षक रश्मि सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य जिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत करना है। प्रधानाचार्य वीरेंद्र नारायण सिंह ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।